भूकंप के बाद एनडीआरएफ सतर्क किया : राजनाथ

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को सतर्क कर दिया है।

राजनाथ ने कहा कि उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए, लेकिन देश में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उन्होंने नेपाल के हालात पर चिंता जाहिर की और कहा, “मैं नेपाल की जनता के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं, जो कि जबरदस्त भूकंप से प्रभावित हुए हैं। हम इस कठिन वक्त में नेपाल की जनता के साथ खड़े हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493