भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप के शिकार बने लोगों के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष प्र्थाना सभा हुई। सभी ने ईश्वर से कामना की कि नेपाल और भारत के विभिन्न स्थानों को हुए इस त्रासदी को सहने की ताकत दें।
भोपाल के सेवा सदन स्थित चर्च में बुधवार को हुई सर्वधर्म विशेष प्राथना के दौरान आर्चबिशप डा. लियो कार्निलिओ ने कहा, “शनिवार को आए भयानक भूकंप में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, इस हादसे में जो लोग मारे गए हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने सभी से उन लोगों मदद के लिए आगे आने की अपील की जिन्हें आज मदद की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि जो इस आपदा की मार झेल रहे हैं, उनकी हम मदद करें जिससे कुछ हफ्तों या महीनों में सब ठीक हो जाए। इस प्रार्थना सभा में ज्ञानी दिलीप सिंह, पास्टर साम फ्रांसिस, नंदलाल भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath