पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीणभाई तोगड़िया ने नेपाल के भूकम्प पीड़ित बंधुओं की सहायता के लिए बुधवार को 500 कम्बल, 500 तिरपाल, 500 टार्च, दो वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर काठमाण्डू के लिए रवाना किया।
विहिप की विज्ञप्ति के मुताबिक, डा. प्रवीणभाई तोगड़िया ने कहा कि अभी और भी राहत सामग्री देश के अलग-अलग स्थानों से भेजेंगे। नेपाल के 75 जिलों में से 30 जिलों में एक हजार से ज्यादा गांवों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से शिक्षा केन्द्र चल रहे हैं। गांव-गांव तक विश्व हिन्दू परिषद का सम्पर्क है। गांवों में शिक्षा केन्द्र चलाने वाले आचार्यो के सहयोग से यह सामान का वितरण करवाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath