नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार को एक रैली आयोजित करेगी। मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस रैली में हिस्सा लेंगे।
पार्टी नेता संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “अरविंद केजरीवाल कल (बुधवार) जंतर मंतर पर एक जनसमूह को संबोधित करेंगे।”
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल से संसद तक एक जुलूस निकाला जाएगा।
सिंह ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि मार्च में केजरीवाल होंगे या नहीं।
dharmpath.com dharmpath