विश्व कप की लय बरकरार रख पाना कठिन : मैक्सवेल

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल-8 में खराब फॉर्म के पीछे विश्व कप में आस्ट्रेलिया को मिली खिताबी जीत को बताया है।

माइकल क्लार्क के नेतृत्व में आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले महीने विश्व कप खिताब जीता, जिसमें मैक्सवेल भी शामिल थे।

विश्व कप से सीधे आईपीएल में खेलने आए मैक्सवेल हालांकि मौजूदा सीजन में किंग्स इलेवन के लिए अब तक खेली चार पारियों में सिर्फ 7, 6, 15 और 33 रनों की पारी खेल सके हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को मैक्सवेल के हवाले से कहा गया है, “विश्व कप में मिली खितबी जीत के सर्वोच्च रोमांच के बाद इतनी जल्दी किसी टूर्नामेंट में खेलना कठिन है।”

मैक्सवेल ने कहा, “विश्व कप में जीवन के सबसे रोमांचक क्षणों को जीने के बाद सीधे किसी अन्य टूर्नामेंट में खेलना और उसी लय को बरकरार रख पाना बेहद कठिन है। इस समय हमारे सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है।”

मैक्सवेल आईपीएल के पिछले सत्र में ठीक इसके उलट बेहद आक्रामक शुरुआत करते नजर आए थे।

मैक्सवेल ने कहा, “इस वर्ष मैं अलग अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है कि बिल्कुल ठीक समय पर मैं लय में लौट आउंगा और उम्मीद करता हूं कि टूर्नामेंट में आगे अच्छी लय हासिल कर सकूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493