मप्र : कचरा गाड़ी में ढोए गए शव

टीकमगढ़, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करते हुए गरीब परिवार के दो मृतकों के शव नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ढोए गए। कोतवाली थाने के प्रभारी एम.एम. शर्मा ने इस लापरवाही की जांच कराने की बात कही है।

कोतवाली थाने की पुलिस ने बताया है कि बानपुर दरवाजा क्षेत्र में एक मकान की छत सोमवार-मंगलवार की रात को ढह गई। छत के मलबा के नीचे दबकर दादी रानी बाई रैकवार और उसके पोते जीतू की मौत हो गई। मलबा को हटाकर मंगलवार को दोनों के शव बरामद किए गए।

कोतवाली के थाना प्रभारी एम.एम. शर्मा ने शवों का पंचनामा कराए जाने के बाद नगर पालिका से वाहन के जरिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने को कहा। नगर पालिका ने शवों के परिवहन के लिए कचरा फेंकने वाले वाहन को भेज दिया।

शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान माना कि शवों को कचरा वाहन से भेजा गया है, यह गलती हुई है। यह कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493