भोपाल:न्यू मार्केट में लगी भीषण आग

भोपाल-राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों और रेहड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 25 फीट तक उठती दिखाई दी थी। जबकि, घना धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से नजर आया था। हादसे के वक्त दुकान के अंदर करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग छोले-भटूरे की दुकान में खाना तैयार करते समय लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी निलेश पाटिल ने बताया कि वह खाना खाने के लिए दुकान पर पहुंचे थे।

छोले भटूरे तलने के दौरान अचानक आग भड़क उठी थी। देखते ही देखते ऊपर लगा बैनर भी आग की चपेट में आ गया और लपटें तेजी से फैलने लगी। आग इतनी विकराल हो गई कि कुछ समय के लिए दुकान से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। निलेश ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और इसके बाद अपनी गाड़ी वहां से हटाई।

आग की शुरुआत के बाद लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गई थी। दो मोबाइल शॉप के अलावा बर्तन और कपड़े के शोरूम भी प्रभावित हुए थे। आग ने करीब 5 से 6 दुकानों के साथ आसपास खड़ी 10 से 12 रेहड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आग फैलते ही दुकानों में मौजूद लोग बाहर की ओर भागने लगे थे। कुछ ही देर में पूरे न्यू मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493