नई दिल्ली-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी सांसदों के साथ गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां बापू से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दें।
राहुल-प्रियंका गांधी कई विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट रवाना हो गए हैं। राजघाट पर पहले से कई कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। भारी पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस ने यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है यानी 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी है।
राजघाट के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम इंडिया गठबंधन के सभी सासंद गांधी स्मारक जा रहे हैं जहां पर हम धरना करेंगे और शांतिपूर्वक तरीके से बैठकर वहां पर हम यही प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को सद्बुद्धि दें। वो जो कर रहे हैं वो देश के हित में नहीं है।’
dharmpath.com dharmpath