भोपाल में आजादी के बाद का सबसे गर्म शुक्रवार

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में धूप आग बनकर बरस रही है, लू बदन को झुलसा रही है। झीलों की नगरी राजधानी भोपाल भी इससे बच नहीं पाई है। यहां शुक्रवार को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यह तापमान वर्ष 1947 के बाद का सबसे अधिक है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कार्यालय में उपलब्ध रिकार्ड बताते हैं कि आजादी के वर्ष 1947 के बाद से उपलब्ध रिकार्ड के आधार पर यह सबसे अधिक तापमान रहा। वर्ष 1947 में 22 मई को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके बाद वर्ष 2010 और इसी वर्ष मई माह में 46 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया था। शुक्रवार का दिन इस लिहाज से सबसे गर्म रहा।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शुक्रवार को इंदौर का 43.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 45 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा छतपुर, शाजापुर, दमोह, खरगोन में शुक्रवार को भी लू का असर बना रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493