भोपाल में किराये पर मिलेगी गियर वाली साइकिल

भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को स्मार्ट-सिटी बनाए जाने के ऐलान के बाद नवाचारों का दौर जारी है। यहां नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहित किया जाएगा, इसके तहत शहरवासियों को तीन गियर वाली साइकिल किराये पर मिलेगी।

आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि भोपाल देश का पहला ऐसा शहर है, जहां स्मार्ट पब्लिक बाइक (साइकिल) शेयरिंग योजना लागू की जा रही है। शुरुआत में शहर में 50 साइकिल स्टेशन बनाए जाएंगे, जहां 500 स्मार्ट साइकिल उपलब्ध होंगी। कोई भी व्यक्ति एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर पहुंचकर साइकिल को छोड़ सकेगा। तीन गियर वाली इन साइकिल के पीछे एक कम्प्यूटर लगा है।

ब्योरे के मुताबिक, जीपीएसयुक्त साइकिल की कंट्रोल-रूम में इनकी सतत निगरानी होती रहेगी। एप, स्मार्ट-कार्ड, लॉग-इन-पिन अथवा मोबाइल फोन से भुगतान द्वारा साइकिल किराये पर ली जा सकेगी। कम किराये की वजह से शहर में साइकिलिंग को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

प्रदेश के तीन शहरों का चयन स्मार्ट-सिटी योजना में हुआ है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर को स्मार्ट-सिटी योजना में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493