प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा, “केंद्र सरकार के इशारे पर ‘आप’ विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मोहनिया को प्रेस कान्फ्रें स के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। ऐसा कभी नहीं हुआ था। आपातकाल को काला दिन बताने वाली भाजपा भी दिल्ली में इमर्जेसी को दोहरा रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है।”
महेश्वरी के मुताबिक, केंद्र सरकार के इस रवैये से नाराज सभी विधायक दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के आवास जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने सिसोदिया सहित सभी विधायकों को गिरफ्तार कर लिया। यह अन्याय की पराकाष्ठा है।
संयोजक गौरव माहेश्वरी का कहना है कि उप्र में भी भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र के ढांचे को खत्म करना चाहती है। लेकिन ‘आप’ मोदी सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के जन लोकपाल विधेयक सहित जनहित के कई विधेयकों को लौटाकर मोदी ने ‘न काम करूंगा न करने दूंगा’ का संदेश दिया है।
dharmpath.com dharmpath