भोपाल में थानेदार का कुत्ता बरामद, 2 गिरफ्तार

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक थानेदार के कुत्ते को लेकर फरार होने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुत्ता बरामद कर लिया है।

कमला नगर थाने की पुलिस के मुताबिक, गोविंदपुरा थाने के थाना प्रभारी दिनेश चौहान वैशाली नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनका नौकर राहुल 24 अक्टूबर की रात पग डॉगी डंपी को घुमा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और राहुल को बातों में उलझाने के बाद कुत्ते को लेकर फरार हो गए।

चौहान ने तलाश करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने का ऐलान करते हुए विज्ञापन भी प्रकाशित कराया था। वहीं कमला नगर थाने ने शिकायत दर्ज करने के बाद कुत्ते को खोजने के लिए दो दल बनाए गए।

पुलिस ने सोमवार को कोटरा गांव से संजू व अभिजीत नाम के दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से थानेदार चौहान के कुत्ते डिंपी को बरामद कर लिया।

कुत्ते के मालिक चौहान ने बताया कि डिंपी उनके पास पांच वर्ष से है, उसे उन्होंने बच्चे की तरह पाला है, डिंपी के चले जाने पर उनके परिवार में दिवाली भी नीरस रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493