भोपाल में प्लास्टिक फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान (लीड-1)

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतमपुरा इलाके में स्थित प्लास्टिक कुर्सी बनाने वाली फैक्टरी में गुरुवार की दोपहर में लगी आग पर लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है।

फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अपराह्न् चार बजे यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के करीब स्थित जहानुमां प्लास्टिक कुर्सी फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर लगभग चार की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग बुझाने में 15 से ज्यादा गाड़ियां लगीं।

प्लास्टिक कुर्सी फैक्टरी में लगी आग से आसमान पर धुएं का गुबार छा गया था। जो काफी दूर से दिखाई दे रहे थे। फैक्टरी जिस स्थान पर है वहां तक पहुंचने का रास्ता संकरा था, जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी परेशानी आई। आग कैसे लगी, इसका खुलासा ईाी नहीं हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493