मंगल पर जीवन के निशान ढूंढ़ने की उल्टी गिनती शुरू

लंदन, 14 मार्च (आईएएनएस)। मंगल पर जीवन के लक्षण ढूंढ़ने के लिए यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) और रसियन फेडरल स्पेस एजेंसी (रॉस्कॉसमॉस) ने सोमवार को एक रोबोटिक प्रोब को भेजने का फैसला किया है।

ईएसए-रॉस्कॉसमॉस के इस मिशन का नाम ‘एक्सोमार्स 2016’ रखा गया है और इस प्रोब को ले जानेवाले रॉकेट को कजाकिस्तान के बैइकोनूर कोस्मोड्राम से छोड़ा जाएगा। रूसी प्रोटॉन रॉकेट स्थानीय समयानुसार, लगभग 3 बजे लाल ग्रह की सात महीने लंबी यात्रा शुरू करेगा।

ईएसए ने एक बयान जारी कर कहा, “यह पिछले कुछ सालों के दौरान शुरू किए गए जटिल अभियानों में मील का पत्थर साबित होगा।”

अंतरिक्ष में सात महीने की यात्रा के बाद यह प्रोब रॉकेट से 16 अक्टूबर को अलग होकर 19 अक्टूबर को मंगल की सतह पर उतरेगा।

यह वहां जीवन की छानबीन के अलावा दूसरे एक्सोमार्समिशन के लिए आंकड़े प्रदान करने का काम भी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493