नागासाकी के परमाणु बम संग्रहालय का हुआ जीर्णोद्धार

टोक्यो, 14 मार्च (आईएएनएस)। नागासाकी के परमाणु बन संग्रहालय के जीणोद्धार का काम पूरा कर लिया गया है और सोमवार को इस अवसर पर यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 70वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए पिछले साल गर्मियों में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी है।

नागासाकी के मेयर तोमीहीसा तोए ने कहा कि इस संग्रहालय ने बमवारी की इस विरासत को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, क्योंकि इसमें जीवित बचे लोग अब काफी बुढ़े हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें नए प्र्दशनी के माध्यम से यह दिखाया गया है कि उस दौरान धमाके की गर्मी किस तरह से पूरे शहर में फैल गई थी, इसके एक वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा।

इसके अलावा टचस्क्रीन के माध्यम से दर्शकों के लिए परमाणु हादसे की कई सारी तस्वीरें और पेंटिग को देखने की सुविधा भी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493