सनसिल्क फैशन वीक : फ्रीडा कालो से प्रेरित डिजाइनें पेश

लाहौर, 14 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान फैशन एंड डिजाइन काउंसिल (पीएफडीसी) सनसिल्क फैशन वीक 2016 में मेक्सिकी चित्रकार फ्रीडा कालो से प्रेरित ‘वर्दा प्रिंट्स’ के शो के दौरान जब बॉलीवुड की ‘नींबूड़ा’ और ‘ढोली तारा’ जैसी हिट धुनें बजीं तो सभी दर्शक उत्साह से झूम उठे।

डिजाइनरों, कलाकारों, दिग्गज उद्यमियों और पत्रकारों से भरा हॉल इन हिट बॉलीवुड गीतों पर मंत्रमुग्ध हो उठा। कार्यक्रम में मिका सिंह का मशहूर पारंपरिक गीत ‘मस्त कलंदर’ भी पेश किया गया।

वर्दा पिंट्र्स के संग्रह ‘द स्टोरी ऑफ फ्रीडा कालो’ के आकर्षक डिजाइनों में विक्टोरियन और गोथिक छाप दिखाई दी।

सेल्फ पोटेर्र्ट्स (खुद बनाए अपने चित्र) के लिए मशहूर मेक्सिकी चित्रकार फ्रीडा कालो से प्रेरित डिजाइनों के चटख रंगों, नाटकीय प्रतीकों, पलाजो, ड्रेसेज और मैक्सी गाउन्स में आदिम शैली के प्रयोग में उनका प्रभाव दिखाई दे रहा था।

रंगों में दिन के परिधानों के लिए पेस्टल शेड्स से लेकर भव्य लुक के लिए गहरे प्लम और बरगंडी रंग शामिल थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493