हाल ही में पुलिस ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज किया था। इसी सिलसिले में शनिवार को यहां राज बब्बर किसानों से मिलने पहुंचे।
कुछ दिन पहले ही मंडोला गांव में किसानों और प्रशासन में जमीन अधिग्रहण को लेकर झड़प हुई थी। स्थिति खराब होने और तनाव की वजह से गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
राज बब्बर शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां पहुंचे और किसानों से मिलकर उनसे बातचीत की।
dharmpath.com dharmpath