नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल को बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (आईटी एंड ई) के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिलिस्तीन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) की जानकारी दी गई।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य ई-गवर्नेस, एम-गवर्नेस, ई-पब्लिक सर्विसेज डिलिवरी, साइबर सुरक्षा, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के क्षेत्रों में करीबी सहयोग बढ़ाना है।
इसमें कहा गया है, “एमओयू दोनों पक्षों की ओर से हस्ताक्षर किए जाने वाले दिन से ही प्रभावी होगा और यह पांच साल के लिए प्रभावी रहेगा।”
बयान में कहा गया कि एमओयू दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को मिलाकर गठित आईटी एंड टी के कार्यकारी समूह द्वारा क्रियान्वित होगा।
dharmpath.com dharmpath