मकर संक्रांति पर सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई

शिमला, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को ‘मकर संक्रांति’ के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान किया।

अधिकारियों ने बताया कि सतलुज और पार्वती नदियों में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तत्तापानी में एकत्रित हुए।

राज्य सरकार ने गर्म पानी से स्नान हेतु श्रद्धालुओं के लिए कृत्रिम टब की भी व्यवस्था की।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली के बाहरी इलाके में स्थित वशिष्ट मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493