नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के एक कुख्यात उग्रवादी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, “केसीपी पोइरेई मेइतेइ कैडर के कमांडर-इन-चीफ खोईरोम रंजीत को दिल्ली के मयूर विहार इलाके से एक महिला के साथ गिरफ्तार किया गया है।”
रंजीत, मणिपुर में हुए कई आतंकावादी हमलों में वांछित था।
dharmpath.com dharmpath