मथुरा : बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, 5 की मौत

पुलिस के अनुसार, मांट से सवारियों को लेकर एक निजी बस नौहझील की तरफ जा रही थी। रास्ते में ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली सामने से आ रही थी। अचानक बस व ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह बस के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद देरी से पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने किसी तरह सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मारे गए लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493