युगांडा के स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने युगांडा के स्वाधीनता दिवस (9 अक्तूबर) की पूर्व संध्या पर युगांडा की सरकार तथा वहां के लोगों को बधाइयां एवं अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कगुटा मुसवेनी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “भारत सरकार, भारत की जनता एवं मेरी तरफ से आपको, युगांडा की सरकार तथा युगांडा की जनता को आपकी आजादी की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेरी बधाइयां एवं शुभकामनाएं स्वीकार करें।

उन्होंने कहा, “भारत और युगांडा में पारंपरिक रूप से गर्मजोशी से भरे और मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं जिसकी जड़ें हमारे ऐतिहासिक संबंधों और मजबूत द्विपक्षीय करारों में बसी हुई हैं। दोनों देश विकास और प्रगति की राह पर एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। विभिन्न बहु-पक्षीय मंचों पर हमारे विचारों की समरूपता ने हमारे संबंधों को और ज्यादा मजबूत बनाया है। हम अपने बहु-क्षेत्रवार सहयोग को आगे बढ़ाने तथा हमारे दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए आने वाले वर्षो में अपने संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद करते हैं।”

मुखर्जी ने कहा, “आपके व्यक्तिगत कल्याण तथा युगांडा के मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति तथा समृद्धि के लिए कृपया मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493