पुलिस के अनुसार, गांव जचोदा में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग युवक को चोरी की वारदात के दौरान रंगे हाथ पकड़े जाने के दौरान पीटे जाने से मौत होना बता रहे हैं तो कुछ अवैध संबंधों को मौत की वजह बता रहे हैं।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के खुलासे के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
dharmpath.com dharmpath