इलाहाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद इलाहाबाद के नवाबगंज थाने के जुड़ापुर गांव में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी और दो बेटियों को चापड़ से काटकर हत्या दी। सोमवार सुबह उनका शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के सहाबपुर गांव निवासी मक्खन लाल साहू 48, पत्नी मीरा देवी 45, पुत्री वंदना 19 एवं 17 वर्षीय पुत्री निशा के साथ रहते थे। उनकी इलाके में किराने की दुकान थी। रविवार रात पड़ोसियों से उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद सोवार सुबह उनका, उनकी पत्नी मीरा, दोनों बेटियां वंदना और निशा का खून से लथपथ शव घर से बरामद हुआ। सभी की चापड़ से काटकर हत्या की गई थी।
दोनों बेटियों के शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं। दोनों युवतियों से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath