हर गरीब की झोपड़ी तक पहुंचाएंगे बिजली : योगी

योगी ने कहा, “15 जून तक यूपी की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। बिजली सुधार के लिए कार्यक्रम में हम तेजी लाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वच्छता के काम में जनता भी हमारा साथ दे। स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार भी पैसा दे रही है, ग्राम पंचायत इन पैसों का इस्तेमाल करे।”

योगी ने ऐलान किया, “हम लोग हर गरीब की झोपड़ी तक बिजली पहुंचाएंगे। पीएम ने भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अभियान छेड़ा है, सभी ग्राम पंचायत को इसमें मदद करनी चाहिए। हर ग्राम पंचायत को कैशलेस काम करना चाहिए, इससे घूस मांगने की घटना में कमी आएगी। हमें आधुनिकता के साथ जुड़ना होगा।

मुख्यमंत्री बोले, “हमारे लिए अच्छा अवसर है कि देश का पीएम सिर्फ गांव और गरीबों के विकास की बात करता है।”

योगी ने कहा कि गांवों में साक्षरता, गरीबी और स्वच्छता के लिए काम करना जरूरी है। गांव के पंचपरमेश्वर को इस बारे में ध्यान देना होगा। अब कोई आपके खातों को सीज नहीं करेगा, अब लंबे समय खातों को बंद नहीं रखा जाएगा। बस आपको अपने गांव का विकास करना होगा। हमें 2018 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 71 जिलों को पूरी बिजली मिलेगी, जब बिजली की चोरी रुकेगी, तभी सभी ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे बिजली पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493