मदर डेयरी दिल्ली डेयरडेविल्स की मुख्य प्रायोजक

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दुग्ध उत्पाद बनाने वाली कंपनी मदर डेयरी ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ बतौर मुख्य प्रायोजक जुड़ने की घोषणा की।

एक बयान के अनुसार, मदर डेयरी डेयरडेविल्स की मुख्य प्रायोजक होगी। टीम की जर्सी पर उसका नाम होगा। साथ ही मैच के दिन भी कंपनी का नाम खास जगहों पर देखने को मिलेगा।

बयान में कहा गया है, “इस साझेदारी के जरिए मदर डेयरी टी-20 क्रिकेट के इस शानदार प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर समर्थकों और ग्राहकों तक पहुंचना चाहेगी।”

मदर डेयरी के प्रंबधक निदेशक एस. नागराजन ने कहा, “भारत में टी-20 क्रिकेट के शानदार टूर्नामेंट से जुड़ना काफी खुशी की बात है। हमारा डेयरडेविल्स के साथ जुड़ना स्वाभविक था क्योंकि हम दिल्ली के लिए एक ही भावना रखते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस साझेदारी से हमको क्रिकेट के समर्थकों और हमारे उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने का मौका मिला है। भारत में खेल को लोगों से जुड़ने का माध्यम माना जाता है, खासकर युवाओं से जो आज स्वस्थ जीवनशैली की ओर खिंच रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493