मध्य प्रदेश:कई जिलों में आंधी और ओलों के साथ तेज बारिश

भोपाल- मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अचानक मौमस का मिजाज बदला है। वही आज दोपहर में तेज गर्मी के बीच कई जिलों में एकाएक बादल छा गए। साथ ही, बारिश, आंधी के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश मौमस विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अलग अलग जिलों का मौसम इसी तरह का रहने की संभावना जताई है।

 

 

जबकि बुधवार यानी आज दोपहर तक तेज धूप के बीच अचानक मौसम ने करवट ली है। साथ ही, मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के साथ साथ में साथ इंदौर, रतलाम, मंदसौर और विदिशा जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर शुरु हो गया है। हालांकि, इन सभी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493