मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल-मौसम विभाग ने कहा कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है, देश के 6 राज्यों में लू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कही है। इनमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में 7 अप्रैल तक राज्य में लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में अप्रैल में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 7 अप्रैल से अगले 2 दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश हो सकती है। IMD भोपाल के अनुसार 5 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 1-2 दिन के बाद प्रदेश में देखने को मिलेगा। खासकर पूर्वी हिस्से में बारिश, आंधी और बादल रहेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493