Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ने के आसार

मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ने के आसार

भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी कम होने से शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी व तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार सुबह अधिक गर्म रही। धूप में तल्खी महसूस की गई। हवा बंद रही। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं आ रही हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ भी खत्म हो गया है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। आगामी 24 घंटों के दौरान गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री, इंदौर में 19.5 डिग्री, ग्वालियर में 20.6 डिग्री और जबलपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.2 डिग्री और जबलपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ने के आसार Reviewed by on . भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी कम होने से शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी कम होने से शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य Rating:
scroll to top