मध्य प्रदेश में फुहारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में सुबह राहत भरी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में रीवा, जबलपुर, सागर, शहडोल संभाग के अलावा भिंड, मुरैना, दतिया आदि स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, इंदौर में 17 डिग्री, ग्वालियर में 17.5 डिग्री और जबलपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, इंदौर में 31.9 डिग्री, ग्वालियर में 32.2 और जबलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493