भोपाल, 29 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से बुधवार सुबह राहत भरी रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
राज्य में बुधवार सुबह बदली छाई रही। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में 47 मिलीमीटर, इंदौर में सात मिलीमीटर, पचमढ़ी में 14.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी वर्षा हो सकती है।
राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.5 डिग्री और जबलपुर में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, इंदौर में 31.8 डिग्री, ग्वालियर में 37.9 डिग्री और जबलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath