Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मध्य प्रदेश में मौसम साफ

मध्य प्रदेश में मौसम साफ

भोपाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और आसपास के कई अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। चटख धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 25.4 डिग्री और जबलपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, इंदौर में 26 डिग्री, ग्वालियर में 30.8 डिग्री और जबलपुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में मौसम साफ Reviewed by on . भोपाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और आसपास के कई अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। चटख धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों भोपाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और आसपास के कई अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। चटख धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों Rating:
scroll to top