मनमोहन, सोनिया, राहुल ने इंदिरा व पटेल को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर और देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने इंदिरा को शक्तिस्थल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल ने ट्वीट किया, “हम आज (शनिवार) इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं। वह साहसी और करुणामयी थीं। उन्होंने गरीबों के हितों की रक्षा की और देश के लिए जान दे दी।”

राहुल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “मैं सरदार बल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। वह हमारे देश के संस्थापकों में से एक, देशभक्त और महान कांग्रेसी थे।”

राहुल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “उन्होंने देश को एकजुट करने में अभूतपूर्व योगदान दिया और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ उनके सिद्धांत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगे।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल सही मायनों में देश के ‘लौह पुरुष’ थे। वह एक ऐसे सशक्त भारत में यकीन करते थे, जहां सभी भारतीय समान हों।

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा, “हम इंदिरा गांधी और सरकार बल्ल्भभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

पंजाब में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले के कुछ महीने बाद इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी थी।

वह सर्वाधिक समय (जनवरी 1966-मार्च 1977) तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने 14 जनवरी, 1980 को एक बार फिर प्रधानमंत्री पद संभाला और इस पद पर अंतिम दम तक रहीं।

भारत के ‘लौह पुरुष’ कहे जाने वाले सरदार पटेल एक राजनेता और सामाजिक नेता थे। उनका जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाड शहर में हुआ था और 15 दिसंबर, 1950 को उनका निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493