मप्र के सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा का संकल्प रथ रवाना

भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए संकल्प रथ रवाना किए गए। इन रथों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाई।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 29 संकल्प रथ प्रदेश की 29 लोकसभा क्षेत्रों के गांवों में पहुंचेंगे। रथ में एक आकांक्षा पेटी भी लगाई गई है। इस पेटी में ग्रामीण जनता अपने सुझाव देगी, जिसके आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प-पत्र तैयार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि देश की जनता ने 2014 में जिस उम्मीद और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश दिया था, उन आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री ने पूरा किया है। देश में अभूतपूर्व काम हुए हैं। प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। इसी कड़ी को ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान से आगे बढ़ाने का काम भाजपा ने अपने हाथ में लिया है।

चौहान ने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले संकल्प-पत्र के लिए देश की सवा सौ करोड़ जनता सुझाव देकर भागीदारी करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493