बैतूल, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार दो जून को होगी। मतगणना बैतूल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विवेकानंद हॉल में 21 टेबल लगाए गए हैं। मतदान 30 मई को हुआ था, जिसमें 74़ 48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार हैं। मतगणना में वोटों की गिनती का कार्य 17 दौर में होगा। सबसे पहले डाक-मतपत्रों की गिनती की जाएगी। मतगणना कार्य में लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सज्जन सिह उईके विजयी हुए थे। उनके निधन के कारण यहां उपचुनाव हुआ है।
dharmpath.com dharmpath