मप्र : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

हरदा (मध्य प्रदेश), 2 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में छेड़छाड़ से परेशान स्कूली छात्रा (19) ने बुधवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छात्रा के साथ पिछले कई माह से छेड़छाड़ करते आ रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न किए जाने से नाराज लोगों ने गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ीपुरा क्षेत्र में रहने वाले राजाराम की बेटी ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते छात्रा को आत्महत्या करना पड़ी।

गुस्साए लोगों ने गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

परिजनों का आरोप है कि पहले पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन उसके बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ बंद नहीं की। अगर पुलिस इन आरोपियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई करती तो युवती आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाती।

कोतवाली थाने के प्रभारी पंकज त्यागी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बीते वर्ष जुलाई में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई।

इसके बाद के घटनाक्रम में युवकों और युवती के परिजन एक दूसरे पर मारपीट व परेशान किए जाने के आरोप लगाते रहे और पुलिस की तरफ से उनके बीच सुलह कराने की कोशिश की गई। इसी बीच बुधवार को युवती ने खुदकुशी कर ली।

त्यागी के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने जिन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उनमें से पांच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है वहीं दो की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493