श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर आईईडी निष्क्रिय किया गया

श्रीनगर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को सामरिक महत्व के श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के चारसू में एक शक्तिशाली आईईडी का पता चला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे व्यस्त राजमार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493