मप्र : झाबुआ में पिता सहित 2 बच्चों की डूबने से मौत

झाबुआ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में बांध पर नहाने गए एक परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में पिता और उसके बेटा-बेटी हैं।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, मेघनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर केा अनास नदी पर बने बांध पर शिक्षक मनोज सिकरवार अपने बेटे भास्कर (11) और बेटी भूमि (नौ) के साथ नहाने गए थे।

पुलिस के मुताबिक, बांध में नहाने के समय भास्कर का पैर फिसला तो भूमि ने उसका हाथ पकड़कर बाहर लाने की कोशिश की। इस कोशिश में वह भी गहरे पानी में चली गई। बेटा-बेटी को डूबता देख मनोज ने भी पानी में छलांग लगा दी। बच्चों को बचाने की कोशिश में मनोज भी डूब गया और बच्चे भी। तीनों के शव बांध से निकाल लिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493