मप्र : ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 6 मरे

अशोकनगर 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार की सुबह ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

अशोकनगर 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार की सुबह ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, करीला माता मंदिर में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेकर तेजी गांव के छह लोग ऑटो से लौट रहे थे कि तभी विदिशा रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार, ऑटो में छह लोग सवार थे और इस हादसे में सभी की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक चालक और उसके वाहन की तलाश में लगी हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493