मप्र में हल्के बादल छाए

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं।

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं।

राज्य में हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाएं चलने से ठंड फिर बढ़ी है। सोमवार की सुबह से धीमी गति से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ सकती है और ठंड का जोर बढ़ सकता है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, इंदौर का 12.1 डिग्री, ग्वालियर का 10 डिग्री और जबलपुर का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493