नरसिंहपुर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में धार्मिक आयोजन में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी नौका नर्मदा नदी में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की हो गई, जबकि दो लोग तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। दुर्घटना गुरुवार देर रात घटी।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, गुरुवार देर रात कोड़िया गांव के कुछ लोग नर्मदा नदी के सिद्धघाट पर आयोजित धार्मिक आयोजन में शामिल होकर नौका से लौट रहे थे। नौका जब नदी के बीच पहुंची, तभी अचानक पलट गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार बने तीनों लोग कोड़िया गांव के व्यापारी थे। तीनों के शव पोस्टमार्टम बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
नर्मदा नदी में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वह साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में आता है।
dharmpath.com dharmpath