मप्र : पिकनिक स्पॉट पर जलस्तर बढ़ने से कई लोग फंसे

सीहोर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सतकुंडा पिकनिक स्पॉट में रविवार को जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कई पर्यटक मुसीबत में फंस गए हैं। पुलिस और प्रशासन का राहत कार्य जारी है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुदनी क्षेत्र में एक मौसमी झरना है, यहां बरसात में पानी आता है और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। रविवार होने के कारण आज भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, दोपहर तक मौसम साफ था और यहां पानी का बहाव सामान्य था, मगर शाम के समय अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां मौजूद 20 से ज्यादा लोग पानी के बहाव के बीच फंस गए। कई लोगों ने पेड़ों का सहारा लिया है। कुछ लोग तो पेड़ तक पर चढ़ गए हैं।

आशंका है कि मौके पर 20 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। गोताखोर मौके पर हैं। पानी के बीच फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। अंधेरा होने से राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

सीहोर के पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया ने आईएएनएस से कहा कि पानी के बीच फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, अभी चार से ज्यादा लोग पानी के बीच फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493