मुरैना, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस जवान धर्मेद्र सिंह चौहान को रौंदकर मारने वाले डंपर के चालक तहसीलदार सिंह गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डंपर का मालिक बंटी उर्फ रामलखन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि डंपर के चालक तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डंपर मालिक बंटी पहले ही पकड़ा जा चुका है, उसके दोनों डंपर भी जब्त कर लिए गए हैं।
मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस घटना की पुलिस के विशेष कार्यदल (एसटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है।
मुरैना के नूराबाद थाने में पदस्थ धर्मेद्र सिंह चौहान ने रविवार को जब रेत का अवैध परिवहन कर रहे डंपर को रोकने की कोशिश की थी तो चालक तहसीलदार ने उसे कुचल दिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
dharmpath.com dharmpath