मप्र : प्रधानमंत्री के भाबरा दौरे की तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

अलीराजपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा में नौ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस आयोजन की तैयारियों की सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने समीक्षा की।

सहकारिता और जिले के प्रभारी मंत्री सारंग ने शुक्रवार को अलीराजपुर में सारंग ने प्रधानमंत्री की नौ अगस्त को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

सारंग ने भाबरा पहुंचने के बाद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली में बने पुण्य-स्मृति मंदिर में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संग्रहालय का अवलोकन भी किया।

प्रभारी राज्यमंत्री सारंग शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर तहसील के ग्राम झोतराड़ा भी गए। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा प्रस्तावित है। उन्होंने सभा-स्थल पर बनने वाले मंच सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493