कोकराझार में आतंकी हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को असम के कोकराझार में हुए आतंकवादी हमले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पिछले दो वर्षो में राज्य में शांति लौट आई थी।

रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आज (शुक्रवार) की घटना बहुत दुखद और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सुरक्षा बलों ने पिछले दो वर्षो में असम में बोडोलैंड के कोकराझार इलाके में शांति कायम कर दी थी।”

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमले के पीड़ितों और उनके परिजनों का बेहतर तरीके से देखभाल किया जाए।”

रिजिजू ने मृतकों की वास्तविक संख्या बताने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह राज्य में स्थिति का जायजा लेंगे और मुख्यमंत्री से मशविरा कर आगे की कोई योजना तैयार करेंगे।

असम के कोकराझार शहर के एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को सेना की वर्दी में आए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि एक हमलावर को भी मार गिराया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493