भोपाल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित आऱ सी़ वी़ पी़ नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर पांच अक्टूबर को स्वर्ण-जयंती मना रही है। इस मौके पर तीन-दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है, जो सात अक्टूबर तक चलेगा।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, पांच अक्टूबर को मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान नव-निíमत स्वर्ण जयंती सभागार का लोकार्पण करेंगे। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिह आर्य समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा और अकादमी की महानिदेशक कंचन जैन भी उपस्थित रहेंगी। अकादमी के पूर्व महानिदेशकों का सम्मान भी किया जाएगा।
बयान के अनुसार, समारोह के प्रथम दिन योजना आयोग भारत सरकार के पूर्व सचिव एऩ सी़ सक्सेना ‘भारत में सामाजिक क्षेत्र की चुनौतियां’ विषय पर व्याख्यान देंगे। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता, जल विशेषज्ञ राजेन्द्र सिह का ‘जलवायु परिवर्तन के समाधान हेतु सामुदायिक विकेन्द्रित जल-प्रबंधन एवं नदी पुनर्जीवन’ पर व्याख्यान होगा।
बयान के अनुसार, समारोह में पांच अक्टूबर की शाम अकादमी के नवनिíमत स्वर्णजयंती सभागार में सांस्कृतिक संध्या में पदमश्री भारती बंधु (रायपुर) ‘सूफी गायन’ प्रस्तुत करेंगे। समारोह के दूसरे दिन छह अक्टूबर को ‘शिक्षा में मानवीय मूल्य’ और ‘संवहनीय नगरीय विकास’ पर परिचर्चा होगी। जबकि तीसरे दिन सात अक्टूबर को ‘सामाजिक एवं आíथक परि²श्य’ और ‘सिविल सेवा में नैतिकता एवं मूल्य’ विषय पर परिचर्चा होगी।
dharmpath.com dharmpath