मप्र : फसल पंजीयन प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

भोपाल, 31 अगस्त(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को फसलों का पंजीयन कराने में दिक्कत न आए। फसलों का पंजीयन 31 दिसंबर तक किया जाना है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों से कहा कि किसानों की फसलों के पंजीयन का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए। पंजीयन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि फसल पंजीयन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्रदेश में 2,954 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। पंजीयन का कार्य 11 सितंबर तक किया जाएगा।

राजधानी के स्टेट हैंगर पर पंजीयन की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव बी़ पी़ सिह, अपर मुख्य सचिव कृषि पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493