अनूपपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक यात्री बस को हाईटेंशन तार छू गया। समूचे बस में करंट फैल गया। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 यात्री बुरी तरह झुलस गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर एक यात्री बस उमरिया से जैतहरी जा रही थी, तभी उमरी गांव के पास एक हाईटेंशन लाइन का तार बस की छत पर रखे सामान से टकरा गया, जिससे पूरी बस में करंट फैल गया। करंट से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जैतहरी थाने के प्रभारी सुंदर लाल ने आईएएनएस को बताया कि तीन लोगों की मौत के अलावा 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath