भोपाल, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग की सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा के नेता जहां देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे, वहीं कांग्रेस की ओर से ‘मोदी सरकार के दो साल, देश बेहाल’ के तहत खामियां गिनाते नजर आएंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिह 26 एवं 27 मई तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं सांसद ड़ रमेश पोखरियाल 27 मई को भोपाल प्रवास पर रहेंगे।
चौारी बिरेन्द्र सिह 26 मई को शाम साढ़े सात बजे पलाश रेसीडेंसी में आयोजित बुद्घिजीवी वर्ग के साथ संगोष्ठी में भाग लेंगे। वे अगले दिन 27 मई को प्रात: 10 बजे हिंदी भवन स्थित पलिटेक्निक चौराहा में आयोजित अंत्योदय सम्मेलन (केन्द्रीय एवं राज्य योजना के हितग्राही) में भाग लेंगे। उसके बाद पत्रकारों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।
वहीं डा़ रमेश पोखरियाल 27 मई को प्रात: 10 बजे हिन्दी भवन में आयोजित अंत्योदय सम्मेलन को संबोित करेंगे। उसके बाद पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
भाजपा के नेता जहां सरकार की खूबियां गिनाएंगे वहीं कांग्रेस ‘मोदी सरकार के दो साल, देश बेहाल’ में मुहिम चलाने जा रही है। गुरुवार 26 मई को पार्टी की प्रवक्ता गिरिजा व्यास भोपाल आ रही हैं, इस दौरान वे संवाददाताओं से चर्चा कर सरकार की खामियां गिनाएंगी। इसी तरह 27 मई को भी अन्य नेता राज्य में आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath