भोपाल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 27 व 28 दिसंबर को जिलाध्यक्षों और प्रदेश प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर सोमवार को बताया कि संगठन के चुनाव की प्रक्रिया सुचारु रूप से सभी जिलों में चल रही है। इसी महीने 27 और 28 को जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके साथ ही 29 दिसंबर को संसदीय दल एवं भाजपा विधायक दल से प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव प्रदेश कार्यालय में संपन्न होगा।
राज्य में जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधियों के चुनाव होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव जनवरी माह में संभव है।
dharmpath.com dharmpath